Poetry

Poetry is not an opinion expressed.
It is a song that rises from a bleeding wound
or a smiling mouth...!!!

Search This Blog

Friday, 22 October 2010

Name

"नाम "

मैं " नाम " हूँ।...
तुम सबकी " पहचान " हूँ।...
आता हूँ मैं इस दुनिया में तुम्हारे " जन्म " के साथ,
पर मिटता नहीं तुम्हारी " मृत्यु " के बाद।...

कर्मों की नाव में सवार है मेरा अस्तित्व 
क्योंकि सुकर्मों से होती साकार मेरी तस्वीर ,
और दुष्कर्मों से बिगडती मेरी तस्वीर।...

मैं जुड़ा कई बड़ी और अच्छी हस्तियों के साथ,
हँसा , फला - फूला और जिया मैं मस्तियों के साथ।
" नाम "- मैं था उन बुरे बिगड़े लोगों का भी नाम,
जो थे नाकारा , किये जिन्होंने पाप कई,
और मैं जो "नाम " था , अब हो गया " बदनाम ",
अब हो गया " बदनाम " ।...

हर " नाम " की भी एक किस्मत होती है,
उसके उठने - गिरने से उसकी " माँ " हँसती - रोती है।
उस " माँ " के दामन को मैं चाहता हूँ सँवारना,
पर मुझसे जुड़े हर इंसान की भी एक नीयत होती है।...

एक " बच्चे " के अच्छे कर्मों से , सच्चे कर्मों से,
एक " पिता " सर उठा के चलता है।
" रिश्तों " का वो पेड़ इसी तरह फूलता और फलता है।
उस " बच्चे " के दूषित कर्मों से , पाप भरे धर्मों से,
" रिश्तों " का वो पेड़ सूख जाता है,
और उस " पिता " का महनत से बनाया हुआ वो " नाम " डूब जाता है।...

खूब सँवारो " नाम " हूँ मैं,
पूज्य भी हूँ - " भगवान " हूँ मैं।...
मुझपे टिका है इस " पृथ्वी " पे जीवन का अस्तित्व,
प्यार करो , खूब निखारो मुझे - " सम्मान " हूँ मैं,
                                              " नाम " हूँ मैं।....



- आर्यन " पथिक "

Wednesday, 20 October 2010

Barse Baadal

Barse Baadal


Ummeed ki kiran ke sang,
Lekar Khushiyaan aur failakar umang.
Wo aate hain , wo behte hain ,
Dheere-Dheere , haule-haule.
Chalte hain us Aasmaa per,sadiyon se jiska neela hai rang...

Kiya jinka un kisaano ne mahino intezar.
Guzar gaye mahine , guzre hafte aur na jaane guzre kitne vaar...

Chalte-chalte aaye wo,
Jhoom-jhoom ke aaye wo.
Kii jab unhone thandi-thandi boondon ki bauchhar.
Kaale-kaale baadal wo barse,
Aur na maanne di un mazduron ko haar...

"Pyar mein aksar dharti aur aasmaa ka udahran diya jaata hai"

Kehte hain ek zamaane mein dharti aur aasmaa the ek,
Per unke saamne mushkilein thi anek.
Aur wo juda hue juda unki na chali ek!!!

Isiliye jab bhi baadal baraste hain,
To kehte hain ki dhart aur aasmaa
Aaj bhi milne ko taraste hain.
Wo aaj bhi pyar karte hain.
Aur baadal roya karte hain.

Wo baadal hain kaale per unka dil hai saaf,
Aap galtiyaan karo hazaar,wo kar denge aapko maaf.

Bas yahi vinati hai meri aapse,
Saaf rakhiye is vatavaran ko,
Ki kho na de aap in baadalon ko,
aur wo ho jaayein saaf!!!!!!!!



- आर्यन " पथिक "https://www.facebook.com/dr.aaryantiwari